Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 31, 2025

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुंबई :  भारत की ‘आयरन लेडी‘ और पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है। शुक्रवार को अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा, “शुक्रवार को आयरन लेडी, मजबूत इरादों वाली, पूर्व सम्मानीय प्रधानमंत्री महान स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सच्ची प्रार्थना के साथ याद करते हैं।

ये भी पढ़ें –  शबाना आजमी ने फैंस को मिलवाया अपने ‘दो अनमोल रतन’ से, जानिए कौन हैं ये?

वे भारत और विदेशों में अपनी प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और परिस्थितियों को संभालने की क्षमता के लिए सबसे लोकप्रिय थीं। उन्हें सलाम। इंदिरा जी अमर रहें! जय हिंद!” भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी बचपन से ही राजनीतिक माहौल में बड़ी हुई हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शांति निकेतन से हुई। इसके बाद वे डिग्री हासिल करने के लिए इंग्लैंड के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय गईं।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पिता नेहरू के सान्निध्य में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को करीब से देखा और वहीं से उनके मन में राजनीति की तरफ जाने की जिज्ञासा घर कर गई। 1966 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाली और इतिहास रच दिया। साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी रणनीतिक कुशलता से बांग्लादेश को आजादी मिली, जिसने उन्हें विश्व स्तर पर ‘आयरन लेडी’ का खिताब दिलाया। 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना।

ये भी पढ़ें –  ‘मैंने अभी सब कुछ हासिल नहीं किया’, लोकप्रियता को लेकर सोनम बाजवा ने जाहिर की अपनी राय

हालांकि, उनके कार्यकाल का सबसे विवादास्पद फैसला 1975 में आपातकाल लगाना रहा, लेकिन उनकी दृढ़ता ने देश को कई संकटों से बचाया। 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध और झकझोर कर रख दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें