Site icon Dainik Savera Times

Bhoot Bangla Worldwide BO: दुनियाभर में छाई हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’, दो दिनों में ही की करोड़ों की कमाई

Bhoot Bangla Worldwide BO

Bhoot Bangla Worldwide BO

Bhoot Bangla Worldwide BO: हॉरर और कॉमेडी का मेल दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है और इसी कड़ी में अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त पकड़ बना ली है। बता दें कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर यह तेजी से कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

फिल्म ने दो दिनों में ही करोड़ों की कमाई

आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दो दिनों में दुनियाभर में लगभग 60.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में भी इसका प्रदर्शन मजबूत रहा है, जहां इसने करीब 18.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। दूसरे दिन विदेशों में फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

इसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की शुरुआत अच्छी रही। पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये आए थे, जबकि पहले दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे भारत में इसका कुल शुरुआती बिजनेस 35 करोड़ रुपये हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को खास तौर पर सराहा जा रहा है। कई फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि यह उनके हालिया करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। बता दें कि इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है जिनकी अक्षय कुमार के साथ पुरानी हिट जोड़ी रही है। दोनों ने इससे पहले हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला, भागम भाग, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी लोकप्रिय फिल्में दी हैं।

ये भी पढ़ें:

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी में अक्षय और मिथिला को भाई-बहन के रूप में दिखाया गया है, जहां परिवार और हास्य के साथ एक इमोशनल और रोमांचक सफर भी देखने को मिलता है। फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ने भी दर्शकों को खूब हंसाया है, जिससे यह फिल्म एक एंटरटेनिंग पैकेज बनकर उभर रही है।

Exit mobile version