Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, पलटी लेम्बोर्गिनी

October 4, 2023

शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, पलटी लेम्बोर्गिनी

मुंबई: शाहरुख खान की स्वदेस फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय इटली के सार्डिनिया में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। लेकिन इस दुर्घटना में फेरारी में सवार एक स्विस कपल की मौत हो गई।स्थानीय इतालवी मीडिया ने कहा कि सोमवार को सैन जियोवानी सुरगियू शहर के बाहर स्टेट रोड 195 पर यह दुर्घटना हुई।

बता दें कि ओबेरॉय और जोशी स्पोर्ट्स कार ग्रुप का हिस्सा थे। फास्ट लेन पर ओवरटेक करने के एक मामले के चलते फरारी ने आगे चल रही कैंपर वैन और लेम्बोर्गनिी को टक्कर मार दी।एक तरफ कैंपर वैन में जहां अज्ञात संख्या में दक्षिण टायरॉल के स्थानीय इतालवी पर्यटक सवार थे, वहीं लेम्बोर्गिनी में ओबेरॉय और जोशी थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि लेम्बोर्गनिी पलट गई। वहीं फरारी, जिसमें स्विस कपल सवार था, आग की लपटों की चपेट में आ गई।

इतालवी स्थानीय अधिकारियों ने दो मृत कपल की पहचान 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली और 63 वर्षीय उनकी पत्नी मेलिसा क्रौटली के रूप में की है, जो स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के पास वालिसेलेन शहर के रहने वाले थे।इस बीच, ओबेरॉय और जोशी, जो इटली में छुट्टियां मना रहे थे, ने स्थानीय मुंबई चैनलों से पुष्टि की है कि वे दुर्घटना में सुरक्षित हैं, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें