Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big B ने माना खाना बनाना नहीं आता, बोले- ‘मैं सिर्फ पानी उबालना जानता था’

December 25, 2022

Big B ने माना खाना बनाना नहीं आता, बोले- ‘मैं सिर्फ पानी उबालना जानता था’

नई दिल्ली: खाना बनाना एक कला है और हममें से बहुत से लोगों की इस पर अच्छी पकड़ नहीं है। क्विज आधारित रियलिटी शो पर खुलकर बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने माना कि वह खाना बनाने में कभी भी अच्छे नहीं थे और जब तक वे विदेश नहीं गए, उन्हें केवल पानी उबालना ही आता था।

जैसा कि शो अंतिम हफ्ते में प्रवेश करने जा रहा है, बॉलीवुड सितारों कियारा आडवाणी और विक्की कौशल ने हॉटसीट संभाला और इंडस्ट्री में अपने अनुभवों के बारे में बात की। बिग बी ने फिल्म ‘चुप’ में अपने योगदान का भी खुलासा किया। बातचीत के दौरान, कियारा से पूछा कि क्या वह खाना बनाना जानती हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि थोड़ा सा। बाद में बिग बी ने पूछा कि विक्की खाना बना सकते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि एक चीज जो मैंने सीखी वह थी चाय बनाना।

बिग बी ने आगे कहा कि आपकी और मेरी हालत लगभग एक जैसी है। कम से कम आप चाय तो बना सकते हैं, मैं केवल पानी उबालना जानता था। एक बार मैं विदेश गया और अंडे फोड़ने का सही तरीका सीखने में सात दिन लग गए। ‘केबीसी 14’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें