Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर Satish Kaushik की मौत के मामले में आया नया मोड़, पुलिस को मिलीं ‘आपत्तिजनक दवाइयां’

March 11, 2023

एक्टर Satish Kaushik की मौत के मामले में आया नया मोड़, पुलिस को मिलीं ‘आपत्तिजनक दवाइयां’

बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की कुछ दिन पहले हार्ट अटेक से मौत हो गई। जिसके बाद हर कोई बेहद इस खबर को सुन कर हैरान और उदास भी हुए। लेकिन इसी बीच अब एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर सामने आ रही है के सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितों में हुई है। जानकारी के मुताबिक कहा जहा रहा है के पुलिस की टीम जब फार्म हाउस में जाकर पुलिस जांच करने पहुंची तो वहां कुछ ‘आपत्तिजनक दवाइयां’ बरामद हुईं। इसके बाद अब पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि कहा जा रहा है के पुलिस ने होली की पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक़्त फार्महाउस में मौजूद थे। पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फ़रार हैं। इसी के साथ पुलिस द्वारा जांच में ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फॉर्म हाउस पर मिले आपत्तिजनकर दवाइयों के पैकेट किसके लिए और क्यों आए थे? क्या इनका सतीश कौशिश से कोई संबंध था?

पूरी जानकारी के लिए आपको बता दें के सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के फॉर्म हाउस में होली पार्टी के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। ऐसे में सतीश कौशिक की हुई अचानक मौत के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री बेहद शोक में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें