Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नायक-2 को लेकर बड़ा अपडेट,Anil Kapoor संग फिर काम करेंगी Rani Mukherjee

May 18, 2024

नायक-2 को लेकर बड़ा अपडेट,Anil Kapoor संग फिर काम करेंगी Rani Mukherjee

मुंबई:- बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है। दर्शक लंबे समय से फिल्म के सिक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब 23 बाद इसे लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। दर्शको को एक बाद फिर अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी देखने को मिलेगी। जिस तरह से अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया।

दरअसल इस फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म ‘नायक’ को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं। वह ‘नायक’ का सीक्वल बनाने वाले हैं।

दीपक मुकुट ने बताया, हम लोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें