Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 13’ के कपल पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हुए अलग

April 5, 2023

‘बिग बॉस 13’ के कपल पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हुए अलग

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 13’ में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने डेटिंग शुरू कर दी थी। पारस अक्सर कहते थे कि ‘बिग बॉस’ का सीजन 13 खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता मजबूत हुआ है। हालांकि, अब लगता है कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। दरअसल, माहिरा ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है और उनकी स•ाी तस्वीरें हटा दी हैं।

एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने उनके ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की और आईएएनएस के साथ साझा किया: “माहिरा पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ कामों में बिजी थीं और इसलिए वह चंडीगढ़ में रह रही थीं। पारस और वे एक ही बिल्डिंग में रह रहे थे लेकिन उनके बीच अनबन के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई।”उनके ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन पारस भी अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। न तो माहिरा और न ही पारस अपने कथित ब्रेकअप को लेकर कुछ बोल रहे है।

माहिरा कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘नागिन 3’ जैसे टीवी शो का भीहिस्सा थीं। वहीं पारस ‘स्प्लिट्सविला 5’ जीतने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कई शो भी किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें