Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss 16’: नॉमिनेशन प्रक्रिया में घबराए घरवाले, अर्चना और श्रीजिता के बीच हुई कहासुनी

January 3, 2023

‘Bigg Boss 16’: नॉमिनेशन प्रक्रिया में घबराए घरवाले, अर्चना और श्रीजिता के बीच हुई कहासुनी

मुंबई: ‘बिग बॉस 16′ के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रीजिता डे और अर्चना गौतम के बीच एक बार फिर कहासुनी हो गई। दरअसल, अर्चना घर में लगेकैमरों में देख शिकायत करती है कि श्रीजिता अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करती हैं। यह सुन श्रीजिता कहती कि अर्चना एक ओर घरवालों को भड़काना चाहती है और दूसरी ओर ऐसे लोगों का ग्रुप बनाना चाहती है, जो उसके पक्ष में बोले।वहीं, घरवाले टीना और शालीन के रिश्ते को लेकर बात करते है कि उनका रिश्ता असली है या फिर कैमरों के लिए है।

इसके अलावा, अपकमिंग एपिसोड में घरवाले नॉमिनेशन को लेकर परेशान होते हुए नजर आएंगे।’बिग बॉस’ प्रत्येक घरवालों को एक झोपड़ी सौंपते है, जिसमें एक पावर स्टेशन से जुड़ा एक बल्ब होता है और उसका कंट्रोल कप्तान शिव ठाकरे के पास होता है। शिव कंटेस्टेंट्स की झोपड़ियों में बिजली की सप्लाई कर उन्हें नॉमिनेशन से बचा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें