Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 16’: शालीन भनोट ने घर में की तोड़फोड़, शो को छोड़ने का लिया फैसला

December 29, 2022

‘बिग बॉस 16’: शालीन भनोट ने घर में की तोड़फोड़, शो को छोड़ने का लिया फैसला

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट शालीन भनोट शो को छोड़ना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस से बात करना चाहते हैं।विकास मानकतला, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुए विवाद के दौरान शालीन आग बबूला हो उठते है और घर के अंदर फर्नीचर में तोड़फोड़ करने लगते है। विकास और अर्चना के बीच रसोई में बहस एक दूसरे को धक्का देने के साथ फिजिकल फाइट में बदल गई। प्रोमो में प्रियंका और विकास ने कहा कि पानी गर्म था, अर्चना ने दावा किया कि ऐसा नहीं था और उन्होंने कभी उन पर पानी नहीं फेंका। विकास और अर्चना की बहस जारी रही। इस बीच अर्चना उसे कुत्ते की तरह चौंक मत कहती है। विकास इस बात पर चिढ़ जाता है और कहता है कि वह यह शब्द अपने पिता से जाकर कहे।

अर्चना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘बाप पे मत जा! बाप भी नहीं बन सकता तू तो।’’बाद में, विकास ने अर्चना को उसे मारने की चुनौती दी, लेकिन उसने यह कहकर जवाब दिया कि वह बिग बॉस का सम्मान करती है। प्रियंका की अर्चना से भी बहस हो गई और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी।सलमान खान वीकेंड का वार पर विकास और अर्चना के व्यवहार पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह शालीन के शो से बाहर निकलने की इच्छा के बारे में भी बात कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें