Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Kapil Sharma Show’ में नजर आएंगे Bigg Boss 16 के विनर MC Stan, सेट के बाहर का वीडियो हुआ वायरल

February 27, 2023

‘The Kapil Sharma Show’ में नजर आएंगे Bigg Boss 16 के विनर MC Stan, सेट के बाहर का वीडियो हुआ वायरल

जैसा की आप जानते है कि रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विजेता रैपर एमसी स्टेन रहें है। इस साल के विनर को लेकर लोग काफी हैरान हुए क्योकि दर्शकों को रैपर स्टेन के जितने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। उनकी इस जीत पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई। उन्हें कहा जा रहा है कि वे एक अनडिजर्विंग विनर है। बता दे इसी बीच खबर आ रही है के स्टेन जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे। दरअसल, हाली में उन्होने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें वे कपिल शर्मा के सेट के बाहर नजर आ रहें है।

इस वीडियो में रैपर एमसी स्टेन लाल कलर के सूट में अपनी वैनिटी वेन से नीचे उतरते नजर आ रहें है। स्टेन वहां पर मौजूद सभी पैपराजी को पोज देते हुए और साथ में पी-टाउन का पोज भी देते हुए दिख रहे हैं। इसी वीडियो को देखते ही लोगों ने उनपर कंमेटस करने शुरू कर दिए हैं। कमैंट्स में सभी लोग द कपिल शर्मा शो में आने के कयास लगा रहे हैं। खबर के मुताबिक द कपिल शर्मा शो में एमसी स्टेन के साथ पॉपुलर यू-ट्यूबर और एक्टर भुवन बाम भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें