Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss 17’: टाइम न देने पर नाराज हुई अंकिता, विक्की ने कह दी यह बड़ी बात… बिगड़े हालत

October 23, 2023

‘Bigg Boss 17’: टाइम न देने पर नाराज हुई अंकिता, विक्की ने कह दी यह बड़ी बात… बिगड़े हालत

 

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन वर्तमान में कंट्रोवर्शयिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 17 में कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ रहे हैं। कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच फिर तीखी बहस हुई, जिसमें अंकिता अटेंशन और टाइम को लेकर शिकायत करती नजर आ रही हैं।

मेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई नई क्लिप में, अंकिता और विक्की को गार्डन एरिया में सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। अंकिता ने पेस्टल ग्रीन कलर का फ्लोरल नाइट सूट पहना हुआ है, जबकि विक्की ने टी-शर्ट और जॉगर्स पहना हुआ है। वीडियो में अंकिता विक्की से कहती दिख रही हैं, ‘मैंने सोचा था कि तुम मेरी ताकत हो, लेकिन तुम नहीं हो।

‘ इस पर विक्की कहते है, ’मैं क्या दिनभर तुम्हारे पीछे-पीछे घूमता रहूं?… मैं नहीं कर सकता… मैं यहां नाक कटाने नहीं आया हूं। इतना हमारे जो भी रफ पैच था…लाइफ का जोभी रफ पैच था।’

इस पर अंकिता कहती हैं- ’हर बार हम उस टॉपिक को क्यों लाते हैं, फिर वीडियो में कपल को बेडरूम में बातचीत करते हुए दिखाया गया है। अंकिता कहती नजर आ रही हैं, ’मुझे नहीं चाहिए तेरा अटेंशन अब। मैं भीख नहीं मांग सकती हूं इस चीज के लिए।’ ‘मणिकर्णकिा’ फेम एक्ट्रेस ने कहा, ’ये समझने वाली चीजें होती हैं।

’ विक्की जवाब देता है, ‘तो, अब रास्ता बता?‘

अंकिता ने कहा, ‘तू खुद ढूंढ अब। तू जैसा बाकी रास्ते निकलता है गेम के हिसाब से, वैसा इसका निकाल।‘

विक्की ने कहा, ‘हां तो फिर गेम छोड़ना पड़ेगा ना।‘

अंकिता ने जवाब दिया, ‘मुझे इफेक्ट कर रही हैं ये चीजें।‘

विक्की ने कहा, ‘मैं यहीं कर सकता हूं। अगर आप मानें तो ठीक हैं, नहीं है तो नहीं है। मैं पीछे-पीछे आपके पास नहीं घूम सकता हूं।‘

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Instagram ला रहा नया फीचर, रील्स या स्टोरीज के लिए कस्टम स्टिकर में बदल देगा आपकी फोटो

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें