Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss 17’: पति विक्की के होते हुए भी शो में अकेली हुईं अंकिता, आंसू बहाती नजर आईं एक्ट्रेस

October 18, 2023

‘Bigg Boss 17’: पति विक्की के होते हुए भी शो में अकेली हुईं अंकिता, आंसू बहाती नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई: ‘बिग बॉस’ के सीजन 17 में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन से परेशान हो गई हैं। उन्ज़्होंने कहा कि वह आहत हैं और अकेला महसूस कर रही हैं।बुधवार को निर्माताओं द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में अंकिता को भावुक और आंसू भरी आंखों के साथ देखा जा सकता है, और वह विक्की (विकास) से बात कर रही है।

उन्होंने कहा, ’आप इस रिश्ते को बहुत ही सहजता से ले रहे हैं। तुमने मुझे घर से आते वक्त बोला था हम सब साथ रहेंगे, हम दोनों तो कहीं नहीं हैं। बिग बॉस में मैं क्यों जा रही थी। मेरे पास अब समर्थन नहीं है।’’अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘‘मेरे लिए मुझे दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, मेरा इंसान कर सकता है। मैंं हर्ट हो रही हूं। मैं अकेली हूं।‘

वीडियो को कैप्शन दिया गया था, ‘‘अंकिता हुई है विक्की से हर्ट, वह उसका दिल कैसे जीतेगा और उसका विश्वास दोबारा हासिल करेगा?’’’बिग बॉस 17′ के वर्तमान प्रतियोगी हैं जिग्ना वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फिज़्रोजा खान, सोनिया बंसल और मन्नारा चोपड़ा।यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है। अंकिता अगली बार फिल्ज़्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में दिखाई देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें