Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 17’: जिग्ना वोरा हुई घर से बाहर, बताया कौन होगा शो का विनर

November 26, 2023

‘बिग बॉस 17’: जिग्ना वोरा हुई घर से बाहर, बताया कौन होगा शो का विनर

मुंबई: ‘बिग बॉस 17’ की एविक्ट कंटेस्टेंट और पूर्व पत्रकार जिग्ना वोरा ने घर के सदस्यों के विभिन्न व्यक्तित्वों के बारे में बात की और कहा कि वह मुनव्वर फारुकी में एक विजेता देखती हैं।जिग्ना ने कहा, ’खानजादी का सारा नखरा उसकी रणनीति है। मैंने उसे समझने की कोशिश की, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे ऐसा करने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अपनी उम्र के हिसाब से ईशा बेहद चतुर और मजबूत हैं। वह अच्छे से जानती है कि वह क्या कर रही है।’

उन्होंने कहा कि मन्नारा चोपड़ा कैमरे के सामने डंब प्ले करती हैं और यही उनका गेम है।’समर्थ के आने के बाद उनका खेल कमजोर हो गया। केवल समर्थ ही चुराता और छीनता है। पॉकेट में पराठा डाल के भाग जाता है। मन्नारा का रवैया शांतचित्त है और इसका उस पर उल्टा असर पड़ सकता है। वह कैमरे के सामने खुद को डंब दिखाती हैं। यहां हर कोई खेलने आया है, और मुझे लगता है कि आपको चतुर और ईमानदार होना चाहिए।’

विक्की जैन और अन्य को ‘चांडाल चोकड़ी’ कहते हुए, जिग्ना ने कहा, ’मैं अभिषेक को पहले दिन से जानती हूं। उन्होंने अपने बचपन के किस्से हमारे साथ शेयर किए हैं। उन्होंने पिछले सीजन देखे हैं और यह सच है कि वह आसिम रियाज को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘चंडाल चौकड़ी है विक्की एंड टीम!’ विक्की, अंकिता, नील और ऐश्वर्या आपस में एक अलग गेम खेलते हैं।

’घर में कोई भी ऐश्वर्या से नहीं डरता। वह बहुत प्रभावशाली है जबकि नील वास्तव में बहुत शांत है, वह दिखाता है कि वह बहुत गंभीर है, लेकिन वास्तव में उसे कोई जानकारी नहीं है। अरुण और तहलका के पास दिमाग नहीं हैं। यह जोड़ी एक खरीदने पर एक मुफ्त ऑफर की तरह है। वे दोनों एक साथ रहते हैं और उनके विचार भी एक जैसे हैं। ‘दोनों कंबल के बाहर ही नहीं निकलते।’

‘मैं मुनव्वर को एक विजेता के रूप में देखती हूं।‘जिग्ना का कहना है कि उन्हें लगता है कि शो में उनके घर वालों ने उन्हें हल्के में लिया।उन्होंने कहा: ’घर में रहते हुए, लोगों ने मुझे हल्के में लिया। जब तक जरूरी थी तब तक अच्छे से व्यवहार किया, फिर टिश्यू की तरह फेक दिया। बहरहाल, मुझे लगता है कि घर में प्रवेश करने का मेरा मकसद पूरा हो गया है।’

’घर के अंदर छह हफ्तों में, मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर कोई उतार-चढ़ाव आया है। मैं घर में प्रवेश करने से पहले और घर छोड़ने के बाद भी वैसी ही हूं। मेरे पास शुरू से ही कोई रणनीति नहीं थी।’कृष्णा अभिषेक द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बज’ में जिग्ना और भी किस्से साझा करती नजर आएंगी। यह जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें