Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिग बॉस 17: सामने आई शो की नई कंटेस्टेंट्स लिस्ट, ये नामी सितारे आएंगे नजर

October 11, 2023

बिग बॉस 17: सामने आई शो की नई कंटेस्टेंट्स लिस्ट, ये नामी सितारे आएंगे नजर

फेमस टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और हमेशा की तरह इस बार भी एक्टर सलमान खान ही इसे होस्ट करने वाले है। शो शुरू होने से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस 17 के प्रोमो के बाद तो फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। ‘बिग बॉस 17’ के इस सीजन की थीम की बात करें तो इस बार कहा जा रहा है के दर्शकों को 3 अवतार देखने को मिलेंगे। ऐसे में शो के शुरू होने से काफी पहले से फैंस में कंटेस्टेंट्स लिस्ट जानने की कोशिश हो रही है। इस बार बिग बॉस17 में बहुत से नामी सेलिब्रिटी हिस्सा लेने वाले हैं। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं इस बार कौन-कौन आपको शो में नजर आने वाला है।

सागर पारेख: सीरियल अनुपमा इन-दिनों अपने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर लगातार सुर्खियों मेंबना हुआ है। शो में हाल ही में समर यानी सागर पारेख का डेथ ट्रैक चला. इसके बादउन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया. अब खबर है कि वो बिग बॉस 17 में हिस्सा ले सकतेहैं. हालांकि अभी तक कुछ भीऑफिशियल नहीं किया गया है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन: कहा जा रहा है कि पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पतिविक्की जैन सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लेंगे। दोनों ने शो मेंआने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. अंकिता और विक्की टेलीविजन के सबसे लोक प्रियजोड़ों में से एक हैं।

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा: बिग बॉस17 में आ सकती हैं नजरबिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सरलाइमलाइट में बने रहते हैं. मेकर्स ने उनकी गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा से शो में आने के लिए संपर्क किया है।

विवेक चौधरी और ख़ुशी पंजाबन: विवेक चौधरी और ख़ुशी पंजाबन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादापसंद आती है।खबर है कि विवेक और खुशी बिग बॉस 17 में एंट्री कर सकते हैं। उनकी एंट्री दर्शकों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगी।

अरमान मलिक और पायल मलिक: एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान जैसे यूट्यूबर्स के ‘बिग बॉस’ में धूम मचाने के बाद, अरमान मलिक, अपनी पहली पत्नी पायल मलिक संग बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

ऋषभ जयसवाल :अनुपमा शो में एक्टर ऋषभजयसवाल ने डिंपी के पति का किरदार निभाया था। ऐसा लगता है कि बिग बॉस 17 के निर्माताओं ने अभिनेता से संपर्क किया है। ऐसी अफवाहें हैं कि ऋषभ ने इस प्रस्तावको तुरंत स्वीकार कर लिया।

जेड हदीद की गर्लफ्रेंड फिरोजा खान: फिरोजा खान बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट जेड हदीद को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो फिरोजा को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है।

ममता कुलकर्णी: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बिग बॉस 17 में भाग लेती नजर आएंगी। कहा जारहा है कि निर्माताओं ने बॉलीवुड में वापसी के लिए रियलिटी शो में भाग लेने के लिए उनसे संपर्क किया है. ममता पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।

ईशा मालविया:अभिनेत्री ईशा मालविया बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें