Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 17’: फुट-फुट कर रोईं मन्नारा तो बहन प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह किया स्पोर्ट

October 21, 2023

‘बिग बॉस 17’: फुट-फुट कर रोईं मन्नारा तो बहन प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह किया स्पोर्ट

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन व कॉन्ट्रोवर्शयिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट मन्नारा को सपोर्ट किया।मन्नारा ने तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। वह प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। उन्होंने ‘जिद’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

प्रियंका, जिनके इंस्टाग्राम पर 89.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने स्टोरीज सेक्शन में जाकर मन्नारा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की।यह तस्वीर प्रियंका के ‘मिस वर्ल्ड 2000′ प्रतियोगिता जीतने के समय की है। हम देख सकते हैं कि प्रियंका ने क्राउन पहना हुआ है, और वह छोटी मन्नारा को गले लगा रही हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘थ्रोबैक टू लिटिल मन्नारा। गुड लक लिटिल वन‘, इसके साथ रेड हार्ट और स्ट्रांग आर्म वाला इमोजी भी शेयर किया।’बिग बॉस 17′ के पहले एपिसोड में, मन्नारा, जो घर की पहली कंटेस्टेंट थीं, को नोमिनेट किया गया, जिसके चलते वह रोने लगीं।’बिग बॉस 17’ के वर्तमान कंटेस्टेंट्स हैं- जिग्ना वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फरोजा खान, सोनिया बंसल और मन्नारा चोपड़ा।यह शो कलर्स और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें