Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 17’: मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार, दोनों में हुआ जबरदस्त झगड़ा

December 6, 2023

‘बिग बॉस 17’: मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार, दोनों में हुआ जबरदस्त झगड़ा

मुंबई: ‘बिग बॉस 17’ के अपकमिंग एपिसोड में सबसे अच्छे दोस्त मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती में तब खटास आ गई, जब मन्नारा ने मुनव्वर से बात करने की कोशिश की लेकिन मुनव्वर ने उनसे बात करने से साफ मना कर दिया। ‘बिग बॉस 17’ के नए प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मुनव्वर ने मन्नारा से दूरी बना ली है, और बात करना भी बंद कर दिया है।

मुनव्वर, मन्नारा से कहते है कि वह अब उससे बात नहीं करना चाहते। तनाव तब ओर बढ़ जाता हैं, जब मन्नारा मुनव्वर को उसे ठेस पहुंचाने के लिए धन्यवाद देती है, जिससे मुनव्वर को गुस्सा आ जाता है और वह उस पर पलटवार कर उसे वहां से चले जाने के लिए कहता है।प्रोमो में मन्नारा, मुनव्वर को रोकती हैं और बोलती हैं कि अब तुम मेरे वो फ्रेंड नहीं रहे। तुम अब मेरी बात क्यों नहीं सुन रहे हो।’

इस पर मुनव्वर को गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं, ‘आपने बोला मैं क्यों बैठूं छत्र छाया में। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ताना मत मारा करो।’इस लड़ाई के बीच मनारा रोने लगती है। उन्होंने मुनव्वर से आगे कहा, ‘आप मेरे साथ पहले की तरह बात नहीं करते। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।’इस पर मुनव्वर ने जवाब दिया, ‘मुझे आपसे बात नहीं करनी है।’

वहीं रसोई में धुलने वाले बर्तनों का ढेर देख सना रईस खान अपनी ड्यूटी करने से मना कर देती है, जिस पर घरवाले उन्हें ‘कामचोर’ का टैग देते हुए उनकी आलोचना करते हैं।गंदे पड़े बर्तनों को लेकर तनाव तब ओर बढ़ता है, जब ‘बिग बॉस’ सना को एक दिलचस्प आफर के साथ कन्फेशन रूम में बुलाते हैं।

बिग बॉस सना को आफर देते है: अपनी ड्यूटी से आजादी के बदले में घर के सदस्यों के लिए आने वाले पूरे राशन का आधा हिस्सा छोड़ना होगा।इस पर सना द्वारा आजादी का विकल्प चुनने के बाद, घरवाले उस पर बरस पड़ते हैं और जिम्मेदारियों से छुटकारा पाने के लिए उन्हें तकलीफ देने का आरोप लगाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें