Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss18 के विजेता Karan Veer Mehra ने खुद को बताया ‘जनता का लाडला’

January 20, 2025

Bigg Boss18 के विजेता Karan Veer Mehra ने खुद को बताया ‘जनता का लाडला’

मुंबई: लोकप्रिय शो बिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। अभिनेता ने खुद को ‘जनता का लाडला‘ बताते हुए जीत का श्रेय भी जनता को दिया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता ने जीत की खुशी को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिस पल का हम सभी को इंतजार था, वो आ ही गया! जनता का लाडला द करण वीर मेहरा शो उर्फ बिग बॉस 18 जीत गया।‘

खुद को शो का असली हीरो बताते हुए करण ने आगे लिखा, ‘बिग बॉस 18 का असली हीरो अपनी कमर कस चुका है और वादे के मुताबिक ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुका है। आप सभी ने दर्शकों की असली ताकत दिखाई है। ये जीत करण वीर मेहरा नेशन (केवीएम नेशन) और करण के वीरों की है। दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ चुकी है और पहले से कहीं ज्यादा चमक रही है! जश्न शुरू हो चुका है।

साझा की गई चारों तस्वीरों में करण अपनी मां संग और बिग बॉस की ट्रॉफी थामे दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra)


करण वीर मेहरा, रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 के भी विजेता रह चुके हैं। बिग बॉस 18 शो के पहले रनर-अप विवियन डीसेना रहे।

बिग बॉस 18 के घर के अंदर 105 दिनों की लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्र के बाद फिनाले में करण के साथ डीसेना अंतिम दो कंटेस्टेंट में से एक थे। काफी सस्पेंस क्रिएट करने के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने रविवार आधी रात के बाद करण के विजेता बनने की घोषणा की।

बिग बॉस हाउस में करण वीर मेहरा का सफर स्ट्रैटिजिक चालों और भावनात्मक क्षणों से भरा रहा। उन्होंने अपने साथी चुम दरंग के साथ एक खास रिश्ता बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी दो असफल शादियों के बारे में भी शो में खुलकर बात की थी।

दूसरी ओर, विवियन डीसेना का बिग बॉस का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। शो के शुरुआती हफ्तों में मधुबाला अभिनेता की तुलना पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला से की गई थी। बाद में, अपनी प}ी नूरन के साथ उनके दिल को छू लेने वाली प्रेम गाथा ने दर्शकों का ध्यान आकर्षति किया। विवियन डीसेना को अपने बिग बॉस के सफर के दौरान कई मजबूत रिश्ते बनाने के लिए भी जाना जाता है।

रजत दलाल, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, चुम दरंग, अविनाश मिश्र और ईशा सिंह इस सीजन के टॉप छह दावेदार थे। चुम दरंग और ईशा सिंह फिनाले में सबसे पहले घर से बाहर हुए, उसके बाद रजत दलाल और अविनाश मिश्र बाहर हो गए।

बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को कलर्स पर शुरू हुआ था। रियलिटी शो की शुरुआत शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्र, अदिति मिी, एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, हेमा शर्मा और सदावर्ते सहित 23 घरवालों के साथ हुई थी।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें