Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आज यानी 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो आ गया है। शो के प्रीमियर से पहले ही इसका क्रेज सोशल मीडिया पर चरम पर है। मेकर्स ने शो से जुड़े कई वीडियो और प्रोमो रिलीज किए हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सलमान खान का डांस वीडियो छाया
आपको बता दें कि शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी अपने खास अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। प्रीमियर से पहले जियो हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान स्टेज पर जोरदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में भाईजान अपनी फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के मशहूर गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद सलमान का यह डांस देख फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Iss saal phir se hoga entertainment dhamakedaar, @BeingSalmanKhan se milne dil thaam kar ho jaaiye taiyaar!🤩
Dekhiye #BiggBoss19, kal se, raat 9 baje sirf #JioHotstar par aur raat 10:30 baje @ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/Dus2lZOmwr
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 23, 2025
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सलमान खान के इस डांस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान का डांस हमेशा की तरह शानदार है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “भाईजान की एंट्री सबसे अलग और दमदार है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “लगता है इस बार बिग बॉस और भी मजेदार होने वाला है।”
शो की टाइमिंग
जियो हॉटस्टार ने प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “इस साल फिर से होगा एंटरटेनमेंट धमाकेदार। सलमान खान से मिलने के लिए हो जाइए तैयार।” जानकारी के मुताबिक, दर्शक बिग बॉस 19 को रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकेंगे।
पहले चार कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने
शो को लेकर फैंस में सबसे ज्यादा उत्सुकता कंटेस्टेंट्स को लेकर रहती है। मेकर्स ने अभी तक पूरी लिस्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक चार कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो चुके हैं। इनमें फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, टीवी एक्टर गौरव खन्ना और सिंगर अमाल मलिक शामिल हैं। इन चारों की एंट्री ने ही शो के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
इस सीजन में होगा बड़ा धमाका
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। सलमान खान के धमाकेदार प्रोमो और कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने साफ कर दिया है कि इस बार एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना होगा।