Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रशंसकों का आशीर्वाद ही मेरे जीवित रहने और काम करने का है कारण : Amitabh Bachchan

October 12, 2023

प्रशंसकों का आशीर्वाद ही मेरे जीवित रहने और काम करने का है कारण : Amitabh Bachchan

मुंबईः मेगास्टार अमिताभ बच्चन बुधवार को 81 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यही उनके जीवित रहने और काम करने का कारण है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में घर के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए कई तस्वीरें साझा की। एक फोटो में सिने आइकन को माला पहने हुए दिखाया गया है। अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब अभिभूत हो तो उन भावनाओं को व्यक्त करना सबसे मुश्किल काम होता है।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

बिग बी ने कहा कि सभी का आशीर्वाद ही मेरे जीवित रहने और काम करने का कारण है, और क्या मैं कभी भी इन आशीर्वादों के योग्य बन पाऊंगा। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमिताभ ने आधी रात को अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जब वह उनसे मिलने के लिए अपने घर के बाहर आए। अमिताभ कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत गणपत में दिखाई देंगे। उनके पास रजनीकांत के साथ कल्कि 2898 एडी और थलाइवर 170 भी हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kulhad Pizza Viral Video मामले में आया नया मोड़, जानें केस से जुड़ी बड़ी अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें