Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पंजाबी मुंडा मिल गया ओए’, दिलजीत दोसांझ को देख खुशी से झूम उठे बॉबी देओल

June 23, 2025

‘पंजाबी मुंडा मिल गया ओए’, दिलजीत दोसांझ को देख खुशी से झूम उठे बॉबी देओल

Bobby Deol meet Diljit Dosanjh : एक्टर बॉबी देओल ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ से अपनी मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। बॉबी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने पंजाबी भाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह और दिलजीत सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी स्टोर के अंदर हैं। बॉबी और दिलजीत दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों अपने खास और मजेदार अंदाज में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘पंजाबी मुंडा मिल गया ओए!’ इसके अलावा उन्होंने दिलजीत दोसांझ को टैग किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब वह अपनी अगली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू की तैयारी कर रहे हैं। पवन कल्याण स्टारर इस फिल्म में बॉबी मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गिरीश जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन अहम भूमिका में हैं। फिल्म का तीसरा शेड्यूल पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में शूट किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।

बॉर्डर-2 1997 में रिलीज हुई लोकप्रिय युद्ध फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें