Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक रिलीज

September 26, 2023

फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है एनिमल के नए पोस्टर में बॉबी देओल खून से सने हुए नजर आ रहे हैं।

बॉबी देओल का चेहरा खून के छीटों से भरा हुआ है और वह हाथ से चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। बॉबी देओल के इस फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा है,जानवर के हर दुश्मन के अंदर भी एक जानवर छिपा होता है… ये याद रखना बेटा ! फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें