Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबसे सस्ती साड़ी में दिखी बॉलीवुड एक्ट्रेस Ada Sharma, कीमत जान लोग हुए हैरान

April 3, 2024

सबसे सस्ती साड़ी में दिखी बॉलीवुड एक्ट्रेस Ada Sharma, कीमत जान लोग हुए हैरान

मुंबई: आजकल के दौर में जहां सभी सेलेब्रिटीज़ और एक्टर अपने स्टाइलिश कपड़ों और ज्वेलरी को लेकर चर्चा में रहते हैं तो वहीं अदा शर्मा ने कुछ हटकर किया है। क्योकि देखा जाये तो कई बार सेलेब्रेटी अपनी छोटी सी चीजों की कीमतें बताकर फैंस को हैरान कर देतें है। तो वहीं, ‘द केरला स्टोरी’ फेम की मशहूर हेरोइन अदा शर्मा ने अपने अट्रेक्टिव लुक से फैंस को चौंका दिया है।

जो दर्शकों को बहुत पसंद भी आया है और कुछ ने उन्हें बहुत ट्रोल भी किया है।दरअसल आपको बता दे की अदा शर्मा मुंबई में बहार निकली थी इस बीच मीडिया की नजर एक्ट्रेस के लुक पर पड़ी। अदा शर्मा ने बहुत प्यारी सी नेट साड़ी पहनी थी जो देखने में नार्मल सी दिख रही थी। वो साड़ी में इतनी सूंदर दिख रही थी कि तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

इसी बीच एक्ट्रेस ने जब मीडिया मे को बताया कि ये इनकी साड़ी केवल 15 रुपये की है। तो साड़ी की कीमत सुनकर सभी बहुत हैरान हुए। तब अदा ने उन्हें बताया कि उन्होंने ये साड़ी बहुत पहले खरीदी थी तो इसी वजह से ये बहुत सस्ती है। इसके साथ ही जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने देखा तो सभी साड़ी की कीमत जानकर बहुत हैरान हुए और सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने कई कमैंट्स किए, किसी ने लिखा कि,

ये कौन सा मीशो चलती है ,तो वहीं दुसरे ने लिखा कि ये सरोजनी मार्किट से खरीदा होगा। वही एक ने ये कमेंट किया की ये मीशो पर भी 150 की है। कुछ यूज़र ने लुक की तारीफ की तो कुछ ने फनी कमैंट्स किए। एक यूजर कहा की ये इनकी नानी की है। अदा की नानी का ड्रेसिंग सेंस अच्छा था। शायद हो भी सकता है कि ये साड़ी उनकी नानी की हो पर फ़िलहाल अभी इस बारे में कोई सुचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें