Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति का हुआ निधन, खेल के मैदान में आया हार्ट अटैक

June 13, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति का हुआ निधन, खेल के मैदान में आया हार्ट अटैक

लंदन: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सफल उद्योगपति संजय कपूर का आज इंग्लैंड में आकस्मिक निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर एक पोलो मैच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। यह हादसा गार्ड्स पोलो क्लब, इंग्लैंड में हुआ, जहां वह अपने पसंदीदा खेल पोलो में हिस्सा ले रहे थे।

खेल के मैदान में हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। संजय ने तुरंत खेल रोकने का संकेत दिया और मैदान से बाहर चले गए, लेकिन तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर न केवल एक कामयाब कारोबारी थे, बल्कि पोलो के लिए उनकी दीवानगी और खेल के प्रति समर्पण भी लोगों के लिए प्रेरणा थी। वह सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और ऑटोमोटिव सेक्टर में उनका योगदान बहुमूल्य रहा है।

-चर्चाओं में रहा संजय का निजी जीवन

संजय का निजी जीवन भी चर्चाओं में रहा। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, जो 2014 में तलाक के साथ समाप्त हुई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे समीरा और कियान हुए। बाद में, उन्होंने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से विवाह किया, जिनसे उनका एक बेटा अजारियास कपूर है। प्रिया की पहली शादी से उनकी एक बेटी साफिरा चटवाल भी है।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें