Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bollywood के मशहूर एक्टर Satish Kaushik का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

March 9, 2023

Bollywood के मशहूर एक्टर Satish Kaushik का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। बता दें के इस की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दी। अनुपम खेर ने अपने दोस्त की याद में ट्वीट करते हुए लिखा के- ‘जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!”

जानकारी के लिए बता दें के सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक का शव इस समय अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा। सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में किसी के फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्ट अटैक आया। इस खबर से आम लोगों से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। सभी सेलेब्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें