
Ileana D’Cruz: अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज शनिवार को अपनी मां समीरा डिक्रूज का जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां के प्रति प्यार जाहिर किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनकी मां उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने लिखा, “मम्मी, आपके जैसा कोई नहीं है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इलियाना की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और मां-बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/entertainment/amitabh-bachchan-ifs-officer-dream-two-marks-story/
इलियाना डिक्रूज अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी एक बड़ी बहन फराह, छोटा भाई रीस और छोटी बहन एलीन हैं। जब इलियाना 10 साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई से वापस गोवा शिफ्ट हो गया था। उनका बचपन का एक बड़ा हिस्सा गोवा में ही बीता है।
इलियाना अब फिल्मों की चकाचौंध से कुछ दूरी बनाकर अपनी निजी जिंदगी और परिवार पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी। इसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया। साल 2025 में वह दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बच्चों और मातृत्व से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं।
करियर की बात करें तो इलियाना ने भारतीय सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘पोकिरी’, ‘जलसा’, ‘किक’ और ‘जुलाई’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने तमिल फिल्म ‘ननबन’ में भी काम किया। दक्षिण भारतीय फिल्मों में पहचान बनाने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी अपनी अलग जगह बनाई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...