Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bollywood सिंगर Sonu Nigam के साथ Concert के दौरान हुई हाथापाई, विधायक के बेटे पर केस दर्ज

February 21, 2023

Bollywood सिंगर Sonu Nigam के साथ Concert के दौरान हुई हाथापाई, विधायक के बेटे पर केस दर्ज

बॉलीवुड जगत के फेमस सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। बता दें के हाथापाई के दौरान सोनू के गुरु गुलाम मुस्तफा खान के बेटे और उनके करीबी रब्बानी खान और उनके बॉडीगार्ड को काफी चोटें भी आई है।

इसके बाद सिंगर सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस में विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस पुरे वाक्य पर अब खुद सोनू निगम ने खुद सामने आ कर बताया है के – “कॉन्सर्ट के बाद मैं मंच से नीचे आ रहा था उसी दौरान एक शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने शिकायत दर्ज कराई है।”इस पूरी घटना के बाद सिंगर सोनू निगम मुंबई के जेन अस्पताल पहुंचे। सोनू की पुलिस से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया के मिली जानकारी के मुताबिक हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, “सोनू निगम के साथ बातचीत के अनुसार, घटना जानबूझकर नहीं लगती थी, यह एक शख्स ने की थी। इसके बाद वॉलंटियर्स ने सिचुएशन को कंट्रोल किया। एफआईआर में सिर्फ एक नाम है यह सिर्फ एक मामला है जहां गायक को आरोपी ने फोटो खिंचवाने के इरादे से पकड़ा था।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें