Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा बंबई मेरी जान का प्रीमियर

August 28, 2023

14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा बंबई मेरी जान का प्रीमियर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर और अभिनेता के के मेनन की वेबसीरीज बंबई मेरी जान का प्रीमियर 14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले क्राइम ड्रामा, बंबई मेरी जान के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। 10 एपीसोड वाली इस सीरीज़ का प्रीमियर 14 सितंबर को भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।‘एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस. हुसैन जैदी की कहानी के साथ, बंबई मेरी जान रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा क्रिएट की गई हैं। वहीं ये सीरीज शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित हैं। इस सीरीज में अमायरा दस्तूर अहम रोल में हैं। जबकि के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली कलाकार भी इसका हिस्सा हैं।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने कहा, ‘‘आजादी के बाद के युग पर आधारित, बंबई मेरी जान एक आजाद राष्ट्र की पृष्ठभूमि पर मुंबई में अंडरवल्र्ड के जन्म की कहानी कहती है। दर्शक एक एंटरटेनिंग गैंगस्टर थ्रिलर देखेंगे, जो अच्छाई वर्सेज बुराई की क्लासिक, यूनिवर्सल लड़ाई को एक्सप्लोर करेगी। हम दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए एक और सोच को उड़ान देने वाली सीरीज लाने के लिए प्राइम वीडियो के साथ फिर से काम करके वास्तव में बहुत खुश हैं।

शुजात सौदागर ने कहा, बंबई मेरी जान नेचर वर्सेज पालन-पोषण की जटिलता से संबंधित है। इसकी तरह की थीम बेस्ड ख़राब रिश्तों से जुड़ी कहानियां मुङो हमेशा सिनेमाई नरेटिव कहने के लिए आकर्षित करती हैं। बंबई मेरी जान एक ऐसे परिवार की गाथा बुनती है जो आजाद मुंबई के विकास के साथ-साथ अपनी परेशानी और मुश्किल अनुभवों के जरिए से बस और बढ़ रहा है। हम उस सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते जो हमारे दिल के बहुत करीब है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें