Border 2 Advance Booking: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही माहौल गरमा दिया है। दरअसल 23 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने शुरुआती दो दिनों में ही ऐसा आंकड़ा छू लिया है कि यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।
सोमवार से देशभर में फिल्म की प्री-सेल शुरू हुई थी और देखते ही देखते टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति के रंग में रंगी इस फिल्म को पहले दिन देखने की जबरदस्त उत्सुकता नजर आ रही है, जिसका असर सीधा एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में दिख रहा है।
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ के हिंदी 2डी वर्जन में अब तक करीब 1 लाख 2 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने लगभग 3.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ दिया जाए तो एडवांस बुकिंग से कुल कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है।
कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
रिलीज से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘जाट’ की एडवांस बुकिंग को पार कर लिया है। ‘जाट’ की प्री-सेल करीब 2.4 करोड़ रुपये की रही थी। इसके अलावा फिल्म ने हालिया हिट ‘धुरंधर’ और बड़े बजट की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म ‘गदर 2’ अब भी आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग में करीब 17.6 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज से पहले बचे दो दिनों में ‘बॉर्डर 2’ की प्री-सेल में और उछाल आ सकता है।
ये भी पढ़ें : केएल राहुल ने अपने साले अहान शेट्टी को सपोर्ट करने के लिए वायरल ‘बॉर्डर 2’ ट्रेंड में लिया हिस्सा
फिल्म से जुड़ी खास बातें
‘बॉर्डर 2’, जे.पी. दत्ता की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस बड़े प्रोजेक्ट को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज हो रही यह फिल्म देशभर में दमदार ओपनिंग के संकेत दे रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...