Border 2 BO Worldwide Day 4: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। फिल्म ने यह साफ कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव किसी भी तरह की निगेटिव चर्चा से कहीं ज्यादा ताकतवर होता है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
चार दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई
फिल्म ने रिलीज़ के महज चार दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक ‘बॉर्डर 2’ भारत में करीब 212.2 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस से मिले लगभग 27 करोड़ रुपये के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 239.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें : Holi 2026: भद्रा की छाया में होगा होलिका दहन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
भारत में चौथे दिन का कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को भी रफ्तार कम नहीं होने दी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि डे 4 यानी सोमवार को फिल्म ने करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई की। यह न सिर्फ फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है, बल्कि गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज़ हुई फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाने वालों में भी शामिल हो गया है।
अब तक का दिन-वार प्रदर्शन
23 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के दमदार कलेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की। शनिवार को कमाई बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि रविवार को इसमें बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये बटोरे।सोमवार की 59 करोड़ की कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 180 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
स्टार कास्ट और निर्देशन
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...