Border 2 Box Office Day 15: अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। 23 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी।
15वें दिन की कमाई:
सनी देओल स्टारर यह फिल्म तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इस नए आंकड़े के बाद फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई 297.25 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 220 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में कमाई में 68.72% की गिरावट देखने को मिली और 70.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन जोड़ा।
सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर:
मेकर्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 14 दिनों में भारत में 323.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 15वें दिन के 2.85 करोड़ जोड़ने के बाद फिल्म की कुल कमाई 325 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब सैयारा के लाइफटाइम कलेक्शन 337.78 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब है। बॉक्स ऑफिस पर यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तीसरे वीकेंड में ‘बॉर्डर 2’ सैयारा के रिकॉर्ड को पार कर पाएगी या नहीं।
कहानी और स्टार कास्ट:
‘बॉर्डर 2’ भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 पर आधारित एक वॉर फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज़ ने किया है।

