Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Border 2 Box Office Day 19: तीसरे मंगलवार भी कायम रहा ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, 300 करोड़ क्लब में मचाया धमाल

February 11, 2026

Border 2 Box Office Day 19: तीसरे मंगलवार भी कायम रहा ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, 300 करोड़ क्लब में मचाया धमाल

Border 2 Box Office Day 19 : सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की बड़ी हिंदी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म अभी भी रोजाना करोड़ों में कमाई कर रही है।

19वें दिन की कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 2.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सोमवार को फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि मंगलवार को इसमें बढ़त दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का महत्व, जानिए समय और विधि

अब तक का कुल प्रदर्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही। इसके बाद तीसरे वीकेंड और वीकडेज के आंकड़े इस प्रकार रहे-

15वां दिन: 2.85 करोड़
16वां दिन: 5.25 करोड़
17वां दिन: 7.25 करोड़
18वां दिन: 2 करोड़
19वां दिन: 2.84 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

‘बजरंगी भाईजान’ के रिकॉर्ड पर नजर

314 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ अब सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही यह रिकॉर्ड भी पार कर सकती है।

ये भी देखें : छतरपुर में बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर झड़प, SDM ने दी स्थिति की जानकारी

कहानी और स्टारकास्ट

1997 में आई जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की यह सीक्वल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के साहस और बलिदान को दर्शाया गया है। साथ ही, ‘संदेशे आते हैं’ और ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ जैसे लोकप्रिय गीतों को दोबारा शामिल कर पुरानी यादें ताजा की गई हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें