Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिणीति और राघव का शादी में डीजे सुमित सेठी की धुन पर नाचेंगे ‘लड़के और लड़की वाले’

September 23, 2023

परिणीति और राघव का शादी में डीजे सुमित सेठी की धुन पर नाचेंगे ‘लड़के और लड़की वाले’

मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी से एक दिन पहले जश्न शुरू हो गया है। डीजे सुमित सेठी दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों को अपनी ट्यून पर नचाते हुए नजर आएंगे। एक वीडियो में पॉपुलर डीजे को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने उनसे पूछा, ‘भाई प्ले करोगे क्या?‘ जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ’लेट्स प्ले गाइज बूम!’

यह पहली बार नहीं है, जब डीजे स्टार्स की पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा), 2014 में हेजल कीच के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह और साहिल संघा के साथ दीया मिर्जा की शादी में प्ले कर चुके हैं।

परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर को होगी। शादी से पहले का जश्न उदयपुर के लीला पैलेस में जारी है। शनिवार को सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा रस्म के साथ जश्न शुरू हो चुका है, इसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच हुआ। परिवार, साथ ही दूल्हा और दुल्हन रात 7 बजे से पार्टी करेंगे और थीम होगा ‘लेट्स पार्टी लाइक इट्स 90’… 24 सितंबर रविवार शाम 4 बजे फेरे होंगे और शाम 6.30 बजे विदाई होगी। रात 8.30 बजे लीला पैलेस कोर्टयार्ड में रिसेप्शन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें