Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार की विरासत से अलग, ऐश्वर्य ठाकरे ने चुनी क्रिएटिव फील्ड की राह

May 23, 2024

परिवार की विरासत से अलग, ऐश्वर्य ठाकरे ने चुनी क्रिएटिव फील्ड की राह

मुंबई : ऐसी दुनिया में जहां पारिवारिक संबंध अक्सर करियर तय करते हैं, लेकिन ऐश्वर्य ठाकरे अलग हैं। जहां उनके चचेरे भाई पारिवारिक परंपरा को फॉलो कर रहे हैं, वहीं ऐश्वर्य ने क्रिएटिव फील्ड में काम करने के लिए सामान्य रास्तों से बचते हुए अपना अलग रास्ता चुना है। अपने परिवार की कॉम्प्लेक्स लैगेसी में उलझने के बजाय, ऐश्वर्य ठाकरे क्रिएटिविटी में दिलचस्पी रखते हैं। वह ज़मीन से जुड़े रहते हैं और लो प्रोफ़ाइल रखना पसंद करते हैं, आर्ट के प्रति अपने जुनून का पीछा करते हैं। उनका लक्ष्य अपने क्रेस्टिव वर्क से लोगों को कनेक्ट करना और उन्हें आकर्षित करना है।

ऐश्वर्य ने अपने चुने हुए क्षेत्र में नाम कमाने के लिए 5 साल तक काम किया है। उन्होंने एक जरूरी प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट के रूप में शुरुआत की, जहाँ उन्होंने अपने स्किल को अच्छा किया और जरूरी एक्सपीरियंस को हासिल किया, जिससे उनके भविष्य के काम के लिए स्टेज तैयार हुआ। भले ही उनका परिवार काफी मशहूर है, लेकिन ऐश्वर्य अपने उपनाम की वजह से होने वाली चर्चा से दूर रहते हैं। वह अपने काम के जरिए अपना टेलेंट दिखाना पसंद करते हैं।

जिन लोगों ने उनके काम को करीब से देखा है, उनका कहना है कि वे बहुत टैलेंटेड हैं और अपने इंडस्ट्री में बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। इस बीच, सबकी निगाहें ‘दूसरे ठाकरे’ पर टिकी हैं, जो अपने चुने हुए क्षेत्र में कुछ बड़ा करने के लिए तैयार हैं।

ठाकरे के एक करीबी सोर्स का कहना है :

“ऐश्वर्य ने 5 साल तक फिल्म सेट पर बतौर असिस्टेंट काम किया है और फिल्म बनाने के बारे में सबकुछ सीखा है। उन्हें आर्ट और म्यूजिक में भी बहुत रुचि है। उनका मेन करियर फिल्म, म्यूजिक और आर्ट में होने वाला है।” सोर्स ने आगे कहा है, कि “अगर अगले एक साल में ऐश्वर्या को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं देखने को मिलें तो उसमें सरप्राईज होने की जरूरत नहीं है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें