Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cannes Film Festival में सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बनें Santosh Sivan , इस एक्ट्रेस ने किया सम्मानित

May 26, 2024

Cannes Film Festival में सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बनें Santosh Sivan , इस एक्ट्रेस ने किया सम्मानित

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक कांस फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बन गये हैं। संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘सिनेमैटोग्राफी’ में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सेलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रीति जिंटा ने संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सेलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस दौरान भारत के राजदूत जावेद अशरफ भी मौजूद रहे। संतोष सिवन ने ही प्रीति जिंटा की पहली फिल्म ‘दिल से’ शूट की थी। पुरस्कार प्राप्त करने पर संतोष सिवन ने कहा, यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। इस पुरस्कार को पाने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि मैं केरल से हूं और यहां की संस्कृति को मैंने बारीकी से जाना है। मलयालम इंडस्ट्री से मैंने कुछ बातें सीखी, जिनके बिना सिनेमैटोग्राफी नहीं होती। वहां से मैं तमिल सिनेमा और हिंदी से हॉलीवुड में शिफ्ट हो गया। इस प्रोफेशन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी कोई सीमा नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें