Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

16 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओए भोले ओए’ फिल्म के निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और जगजीत संधू उर्फ भोला पर हुआ केस दर्ज

February 22, 2024

16 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओए भोले ओए’ फिल्म के निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और जगजीत संधू उर्फ भोला पर हुआ केस दर्ज

बीते दिनों 16 फरवरी को ‘ओए भोले ओए’ फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद जब उक्त फिल्म को देखा गया तो उसमें यह पाया गया कि क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया गया है। जिसे देखकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के दिलों को काफी ठेस पहुंची थी। इसके बाद क्रिश्चियन समुदाय ने एकत्रित हो इसको गंभीरता से लेते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर के पास इस फिल्म को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई।

जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सनावर भट्टी के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर 4 में आज 22 फरवरी को फिल्म के निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और जगजीत संधू उर्फ भोला पर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर दिया है।

जानकारी देते हुए क्रिश्चियन समुदाय के सनावर भट्टी ने बताया कि इस फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे आदर्श गए हैं जो की क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया गया है। जिसे देखने के बाद क्रिश्चियन समुदाय में इसका काफी रोग पाया गया। सभी के दिलों को ठेस पहुंची है। इसके बाद आज पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 में निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और मुख्य कलाकार जगजीत संधू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर दिया है। भट्टी ने कहा कि प्रशासन से यह भी विनती करते हैं कि इनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें