Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhaava Box Office Collection: फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम…500 करोड़ रुपये के क्लब में हुई शामिल

March 9, 2025

Chhaava Box Office Collection: फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम…500 करोड़ रुपये के क्लब में हुई शामिल

Vicky Kaushal Bollywood Actor : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म ‘छावा’ में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था।

फिल्म ‘छावा’ लोगों के दिलों को छू लिया है

फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘छावा’ लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी ‘छावा’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी।

23 दिनों में कर ली 508.8 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें