Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘चिकिरी-चिकिरी’: पेद्दी का डेब्यू गाना रिलीज, फैंस हुए रोमांचित

November 8, 2025

‘चिकिरी-चिकिरी’: पेद्दी का डेब्यू गाना रिलीज, फैंस हुए रोमांचित

मुंबई: राम चरण और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के फैंस पहले ही उत्साहित हैं, और उनकी उत्सुकता को बढ़ाने के लिए फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी-चिकिरी’ रिलीज हो गया है। गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हर सीन, हर डांस मूव को दर्शक बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गाने को म्यूजिक के जादूगर ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है और मोहित चौहान ने अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज दी है। गाने की धुन, बीट्स और बोल इसे एक अलग ही मजेदार अनुभव बनाते हैं।

राम चरण का लुक और डांस मूव्स गाने की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं। उनके लंबे बाल, दाढ़ी और स्टाइलिश अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। उनका ‘सिटिंग हुक स्टेप’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बार-बार रीक्रिएट कर रहे हैं।

'पेद्दी' का पहला गाना 'चिकिरी-चिकिरी' रिलीज, राम चरण और रहमान ने बिखेरा जादू

जान्हवी कपूर भी किसी से कम नहीं। उनका बेफिक्र अंदाज, जोश भरे ठुमके और कैमिस्ट्री गाने में चार चांद लगा रहे हैं। दोनों की अदाकारी और केमिस्ट्री गाने को और भी मजेदार और दिलचस्प बना रही है।

गाने में हल्की-फुल्की नोक-झोंक और विजुअल्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। इससे साफ है कि ‘पेद्दी’ मस्ती, स्टाइल और शानदार म्यूजिक का पूरा पैकेज लेकर आ रही है।

फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और प्रोडक्शन सुकुमार राइटिंग्स, मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें