Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्धू मूसेवाला के पिता के पत्र को नगर कौंसिल की मंजूरी, जानें आखिर क्या थी उनकी मांग!

February 21, 2023

सिद्धू मूसेवाला के पिता के पत्र को नगर कौंसिल की मंजूरी, जानें आखिर क्या थी उनकी मांग!

मानसाः मानसा नगर कौंसिल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक पत्र लिखा था ,जिसे लेकर आज नगर कोंसिल की बैठक में मंजूरी दे दी। बता दें कि बलकौर सिंह अग्निशमन विभाग में काम करते थे। इन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग को पूरी करने के लिए मानसा नगर कौंसिल को एक पत्र लिखा।

इनके पत्र को लेकर कौंसिल के ई.ओ. तरुण कुमार ने बताया कि आज मानसा नगर कौंसिल की बैठक हुई, जिसमें दमकल विभाग में चालक के पद पर तैनात बलकौर सिंह ने सेवानिवृत्ति का मांग पत्र दिया, जिसे कौंसिल ने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि बलकौर सिंह ने सरकार से अपने बेटे सिदधु मुसेवाला की मौत को लेकर भी न्याय की मांग की थी लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नही मिला। बेटे के मौत के बाद वे काफी दुखी और टूट गए थे लेकिन अब उन्होंने अपने आप को संभाल लिया और अपने बेटे को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें