Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलर्स टीवी ने रिलीज किया बिग बॉस सीजन 17 का टीजर

September 15, 2023

कलर्स टीवी ने रिलीज किया बिग बॉस सीजन 17 का टीजर

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर रिलीज हो गया है। सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस 17 का पहला प्रोमो टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो में सलमान खान अपने नए लुक के साथ नजर आने वाले है।

टीजर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, अब तक अपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार, दिल, दिमाग और दम अभी के लिए इतना ही, मैं बस इतना ही बता सकता हूं।

कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग। देखिए बिग बॉस17 जल्दी ही, सिर्फ कलर्स पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें