Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी एक्टर्स का समर्थन करने पर पंजाबी सिंगर Jasbir Jassi के खिलाफ शिकायत दर्ज

June 28, 2025

पाकिस्तानी एक्टर्स का समर्थन करने पर पंजाबी सिंगर Jasbir Jassi के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस बीच पाकिस्तानी एक्टर्स के समर्थन में दिए बयान को लेकर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के खिलाफ शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज की गई। जस्सी पर देश की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
जस्सी के खिलाफ यह शिकायत अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने दर्ज कराई है, जिसमें जस्सी पर देश की भावनाओं का अपमान करने और शहीदों के बलिदान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।शिकायत के अनुसार, जस्सी ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के काम करने का समर्थन किया।

यह फिल्म भारत-पाक तनाव के बीच विवादों में है, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद। शिकायत पत्र में कहा गया है कि जस्सी ने दिलजीत का समर्थन करते जनता की भावनाओं को ‘डबल स्टैंडर्डस‘ कहकर उनका अपमान किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और जस्सी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी कलाकार या व्यक्ति देश की भावनाओं और शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ न करे।

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट, फेड के फैसले का असर; सिल्वर 2.45 लाख से नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें