Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोती-बिलखती बोलीं राखी- नहीं जानती मां मेरी शादी के बारे, सहन नहीं कर पाएगी…

January 15, 2023

रोती-बिलखती बोलीं राखी- नहीं जानती मां मेरी शादी के बारे, सहन नहीं कर पाएगी…

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानी के राखी सावंत आए दिन कोई न कोई विवादों के चलते खबरों में बनी रहती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि अक्सर राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ भी स्पॉट हुई हैं। बता दें के दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। अक्सर अपनी अजीब हरकतों को लेकर राखी सभी लोगों को हैरान कर देती है। ऐसे में राखी एक बार फिर से काफी सुर्ख़ियों में बानी हुई हैं, दरअसल राखी ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें भी राखी ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर की थीं। लेकिन अब राखी ने कहा कि उनके निकाह से उनकी मां अनजान हैं। बता दें के हाल ही में राखी फूटकर रोते और अपनी किस्मत को कोसती हुई दिखाई दीं।

राखी को 14 जनवरी 2023 को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान जब पैपराजी ने राखी सावंत से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि जब से वह ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ से वापस आई हैं, तब से उन्होंने चैन की नींद नहीं ली है। एक तरफ उनकी मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं और दूसरी तरफ उनकी शादी है। राखी सावंत रोते हुए कहती हैं, “मेरे नसीब में ही इतना दर्द क्यों है?”

साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी मां को आदिल खान संग उनके निकाह की जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस का कहना है कि, उनकी मां को थोड़ा बहुत होश आया है, लेकिन अगर उनकी मां को उनकी शादी के बारे में पता चला तो वह पता नहीं कैसे रिएक्ट करेंगी। उनके रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी हो गई है और उन्होंने अभी मां से बात छुपाने के लिए कहा है। उन्हें चिंता सता रही है कि कहीं ये खबर उनकी मां को लगी, तो पता नहीं उन पर क्या असर होगा।

जब पैपराजी ने पूछा कि आदिल के घरवालों ने उन्हें क्या कहा है। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने आदिल के घरवालों से बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, “उनके घरवाले बहुत अच्छे हैं। उन्होंने आदिल को बहुत समझाया है। उन्होंने उनसे कहा कि अगर तूने निकाह किया है तो सबके सामने कबूल करने में क्या हर्ज है? उनके घरवाले बहुत अच्छे हैं। उनको समय लगेगा मुझे अपनाने में, लेकिन आदिल ने तो मेरे साथ कसमें खाई हैं.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें