Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले, The Sabarmati Report का शानदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

November 5, 2024

ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले, The Sabarmati Report का शानदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

The Sabarmati Report Trailer Out : द साबरमती रिपोर्ट का टीजर जारी हुआ है, तब से इसने सभी की निगाहें अपनी ओर आकर्षित की हैं। इस टीजर में एक ऐसी घटना का उल्लेख किया गया है, जो भारत के लिए बहुत विनाशकारी साबित हुई, और इसने पूरे देश को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।

The Sabarmati Report
The Sabarmati Report

टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत थी, और अब मेकर्स ट्रेलर के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसका इंतजार दर्शकों द्वारा बेसब्री से किया जा रहा है। जैसा कि कल फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज होने वाला है, ऐसे में मेकर्स ने एक दिलचस्प मोशन पोस्टर लॉन्च किया है, जो फिल्म की रोमनचक दुनिया का छोटा सा झलक दिखाता है।

टीम ने लीड एक्टर विक्रांत मैसी के साथ इस दिलचस्प मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: “जिसने सच देखा…क्या वो सच दिखाएगा? जब सच और षडयंत्र का मिलन होगा, तो कौन जीतेगा? #TheSabarmatiReport Trailer Out Tomorrow”

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें