Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

देबिना और गुरमीत चौधरी ने लिया बेहद आलीशान घर, फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा खूबसूरत है रूम

January 16, 2023

देबिना और गुरमीत चौधरी ने लिया बेहद आलीशान घर, फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा खूबसूरत है रूम

टीवी स्टार कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। देबिना काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक-एक बात वह अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में हाल ही में कपल ने नया घर लिया जिसके बाद उन्होंने अपने नए आलीशान घर के हाई क्लास बेडरूम की झलक भी दिखाई।

देबिना बनर्जी का यूट्यूब पर देबिना डिकोड्स नाम का चैनल भी है, जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मूवमेंट्स को शायर भी करती हैं। देबिना का ये घर पहले वाले घर से थोड़ा स्पेसियस है। उन्होंने अपने पूरे घर का टूर तो नहीं करवाया है, लेकिन उन्होंने अपने बेडरूम की झलक दिखाई है। बता दें कपल का बेडरूम सिंपल प्लस क्लासी है। उन्होंने अपने रूम को कोई वॉल पेंटिंग या फिर किसी आर्ट पीस से नहीं सजाया है।

उन्होंने अपने रूम को एलिगेंट टच दिया। उनके रूम में एडजस्टेबल रिक्लाइनर बेड, मेट व्हाइट में कबर्ड, मिरर, साइड टेबल और एक ड्रेसर है, जिसे काफी क्लासी लुक दिया गया है। एक्ट्रेस ने अपने रूम को व्हाइट थीम पर रखा है। देबिना बनर्जी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने बड़ी बेटी लियाना चौधरी को जन्म दिया था। फिर नवंबर 2022 में वह दूसरी बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम दिविशा चौधरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें