Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना के लिए ‘बेहद खास’ है दिसंबर, बताया क्यों

December 2, 2024

‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना के लिए ‘बेहद खास’ है दिसंबर, बताया क्यों

मुंबई: ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना अपनी इसी महीने रिलीज को तैयार मोस्ट अवेटेड ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दिसंबर का महीना उनके लिए बेहद खास है।

अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार एनिमल की गीतांजलि ने ‘एनिमल’ की पहली सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दिसंबर का महीना उनके लिए बेहद खास है। रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में अपने एक प्रशंसक की रील को शेयर कर लिखा, “दिसंबर वास्तव में मेरे लिए बहुत खास रहा है। बहुत आभारी हूं। धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद।”

वीडियो में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी स्टारर ‘एनिमल’ से उनके गीतांजलि के किरदार को दिखाया गया है। उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘एनिमल’। एनिमल भी पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई था।

बता दें कि रश्मिका के लिए दिसंबर का महीना कई वजहों से बेहद खास है। उनको सफल अभिनेत्री का तमगा दिलाने वाली फिल्में दिसंबर में ही रिलीज हुई हैं।

‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 के दिसंबर में ही रिलीज हुआ था। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के शानदार अभिनय के साथ सामंथा का आइटम नंबर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दिलाने में कामयाब रहा।

अब सीक्वल ‘पुष्पा 2’ भी दिसंबर में ही सिनेमाघरों में उतरने के लिए तैयार है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर हाल ही में बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रिलीज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें