Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वीन की शानदार वापसी…Deepika Padukone बनीं सब्यसाची की अल्टीमेट म्यूज़, देखें उनका आइकॉनिक लुक

February 7, 2025

क्वीन की शानदार वापसी…Deepika Padukone बनीं सब्यसाची की अल्टीमेट म्यूज़, देखें उनका आइकॉनिक लुक

मुंबई: दीपिका पादुकोण को फैशन और एलीगेंस का दूसरा नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा! लंबे समय बाद, वह एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आईं और आते ही हर किसी का दिल जीत लिया। हाल ही में सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो में दीपिका ने अपनी पहली प्रोफेशनल अपीयरेंस दी और शो की शुरुआत की। उनका यह लुक इतना ग्रैंड और रॉयल था कि यह आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। अब, दीपिका ने इस लुक की क्लोज़-अप तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उनका चार्म देखते ही बन रहा है।

यह शो सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं, बल्कि दो बड़े नामों का ऐतिहासिक मेल था। सब्यसाची, जो भारतीय फैशन को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचा चुके हैं, और दीपिका पादुकोण, जो अपनी हर अपीयरेंस से एक नया स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं। सब्यसाची के लिए यह मौका खास था क्योंकि यह उनका 25वां साल था, और इस जश्न को और भी भव्य बनाने के लिए दीपिका पादुकोण उनकी अल्टीमेट म्यूज़ बनीं। यह उनका मदरहुड के बाद पहला ऑफिशियल अपीयरेंस भी था, और उन्होंने इस मौके पर सबका ध्यान खींच लिया।

दीपिका ने इस खास मौके पर मोनोक्रोमेटिक व्हाइट पैंट, टॉप और एक स्टाइलिश ट्रेंच कोट पहना, जिसे उन्होंने सब्यसाची की ही शानदार ज्वेलरी से कंप्लीट किया। उनके लुक में ओप्यूलेंट लेयर्ड नेकलेस शामिल था, जिसमें रूबी और डायमंड जड़े हुए थे। इसके अलावा, ब्लैक लेदर ग्लव्स के ऊपर ब्रैसलेट्स की लेयरिंग, और सिर पर एक एलिगेंट हेडबैंड उनके लुक को और भी ग्रैंड बना रहा था।

दीपिका के इस स्टनिंग लुक को देखकर फैंस पूरी तरह से दीवाने हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें “The Ultimate Queen” कहा, तो किसी ने “MOTHER”, “mother is mothering” और “truly the queen” जैसे कमेंट्स किए।

दीपिका और सब्यसाची का रिश्ता हमेशा से ही खास रहा है। वह पहले भी सब्यसाची की ब्राइडल लुक में कहर ढा चुकी हैं और उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर हमेशा रॉयल और एलीगेंट नजर आई हैं। इस बार भी उन्होंने अपने चार्म से सबका दिल जीत लिया और यह साबित कर दिया कि वह फैशन और स्टाइल की असली क्वीन हैं!

ये भी पढ़ें :- ‘देश की महिलाओं की नजर संसद पर’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें