Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिसलेरी’ की ग्‍लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

December 23, 2023

‘बिसलेरी’ की ग्‍लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

मुंबई: मिनरल वाटर ब्रांड बिसलरी ने नये कैम्‍पेन बिसलेरी #डिंकअपमें दीपिका पादुकोण को अपना पहला ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाया है।
विज्ञापन फिल्‍म में दीपिका मशहूर गाने ‘झूम झूम झूम बाबा’ पर नये अंदाज़ में थिरकती नजर आयेंगी। इस दौरान वह ताजगी पाने के लिये ‘पानी’पीती दिखाई देंगी।

दीपिका पादुकोण को ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाने पर अपनी बात रखते हुए, बिसलरी इंटरनेशनल प्रा. लि.की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान ने कहा,हमारा नया कैम्‍पेन बिसलेरी #ड्रिंकअप पहली बार दीपिका पादुकोण के मशहूर अंदाज में मजा और रोमांच लेकर आ रहा है। हम दीपिका पादुकोण को अपनी पहली ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाकर उत्‍साहित हैं। उनका काम और वैल्‍यूज़ हमारी ब्राण्‍ड फिलोसॉफी से मेल खाते हैं। उनके साथ हम अपने ब्राण्‍ड की नये जमाने में तरक्‍की दिखा सकते हैं। हमें विश्‍वास है कि यह कैम्‍पेन सभी को पसंद आएगा और लोग बिसलरी के साथ अपनी प्‍यास बुझाने का मजा लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें