Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सिंघम 3’ में Ajay Devgan, की बहन का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण!

August 11, 2023

‘सिंघम 3’ में Ajay Devgan, की बहन का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित ‘सिंघम’ और 2014 में प्रदर्शित ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।

चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।दीपिका इस फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। दीपिका लेडी सिंघम के तौर पर फिल्म में होंगी। फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की भूमिका ज्यादा लंबी नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें