Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनग्लासेस के साथ ऑरेंज कलर की कैप और स्पोर्ट्स जैकेट में ढ़ाया दीपिका पादुकोण ने कहर

February 17, 2023

सनग्लासेस के साथ ऑरेंज कलर की कैप और स्पोर्ट्स जैकेट में ढ़ाया दीपिका पादुकोण ने कहर

मुंबई: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण फ्लाइट में बिजनेस क्लास के बजाय इकोनॉमी क्लॉस में यात्रा करती नजर आईं। एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दीपिका और उनके पीछे उनका बॉडी गार्ड चलता हुआ नजर आ रहा है। दीपिका ने यात्रा के दौरान लो प्रोफाइल बनाए रखा और किसी भी तरह की अटेंशन से परहेज किया।

ट्विटर पर दीपिका के एक फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, वह सनग्लासेस के साथ ऑरेंज कलर की कैप और स्पोर्ट्स जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका को हाल ही में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम अभिनीत ‘पठान’ में देखा गया था।सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) और आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) को पछाड़कर फिल्म ‘पठान’ पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें