मुंबई : संजय लीला भंसाली की साल 2002 में रिलीज हुई ट्रैजिक ड्रामा ‘देवदास’ की रिलीज को अब 22 साल हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में देखें गए हैं। यह फिल्म अपने शानदार विजुअल्स, खूबसूरत म्यूजिक, बड़े पैमाने पर की गई प्रोडक्शन और भंसाली की कहानी कहने की कला के लिए जानी जाती है। एक कल्ट क्लासिक बन चुकी ‘देवदास’ ने भंसाली और शाहरुख खान को साथ लाते हुए सभी को एक यादगार डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी दी। ऐसे में फैंस आने वाले दिनों में उनके साथ काम करने और एक और बेहतरीन फिल्म देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म “देवदास” में शाहरुख खान ने देवदास मुखर्जी उर्फ देवा के रूप में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया, इस तरह से यह किरदार आज भी फिल्म लवर्स के बीच यादगार है और कई लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। संजय लीला भंसाली, जो एक्टर्स से उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस निकलवाने के लिए जाने जाते हैं, ने ‘देवदास’ में शाहरुख खान के कमाल के कौशल को खूबसूरती से पेश किया। फिल्म में शाहरुख खान ने गहरी भावनाओं जैसे रोमांस, गुस्सा, अहंकार, और गहरे प्यार की खूबसूरत रेंज पेश की। बता दें कि तब से अब तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी है, और फैंस बेसब्री से डायरेक्टर और एक्टर की एक और शानदार फिल्म के लिए फिर से साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।
देव की भूमिका निभाने वाले शाहरुख के अलावा, “देवदास” में ऐश्वर्या राय ने पारो, माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी और जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल की भूमिका निभाई है। फिल्म का हर किरदार अहम है और कहानी में अपना अलग योगदान देता है। फिल्म में देवदास मुखर्जी की कहानी है, जो एक अमीर लॉ ग्रेजुएट है और लंदन से वापस आकर अपनी बचपन की दोस्त पार्वती (पारो) से शादी करना चाहता है। लेकिन देवदास का परिवार उनके प्यार को पूरा नहीं होने देता है, जिससे वह शराब पीने के लत में फंस जाता है। देवदास चंद्रमुखी के रूप में एक सहारा पाता है, जो एक अच्छे दिल की तवायफ है। फिल्में प्यार, सामाजिक भेदभाव और दुखद भाग्य के विषय पर रोशनी डाली गई है। फिल्म में इसके अहम किरदार देवदास के भावनात्मक संघर्ष और आखिर में उसके दुखद अंत को दिखाया गया है।
देवदास को और भी खास बनाता है इसका शानदार म्यूजिक एल्बम, जिसमें “सिलसिला ये चाहत का”, “मार डाला”, “बैरी पिया”, “काहे छेड़”, “छलक छलक”, “हमेशा तुमको चाहा” और “डोला रे डोला” संग कई दूसरे गाने शामिल हैं। बता दें कि यह 2002 का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक एल्बम बन गया था। 50वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘देवदास’ ने पांच अवॉर्ड्स जीते, जिनमें बेस्ट होलसम एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल है। भंसाली के बेस्ट क्रिएशंस में से एक मानी जाने वाली ‘देवदास’ ने फैंस को संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान की ओर से एक और संभावित मास्टरपीस मिलने के लिए बेसब्री कर दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...