Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करने पर Devoleena आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

January 16, 2023

पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करने पर Devoleena आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी जगत की फेमस अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हलाकि एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे दिया है। दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें उन्होंने डॉग का बर्थडे केक भी कट किया। एक्ट्रेस ने खुद वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ।

जिसमें देवोलीना अपने पति शाहनवाज शेख के साथ पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इस दौरान वह सलवार-सूट में दिखाई दे रही हैं। कई यूजर ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं। बता दें के देवोलीना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “यहां देखो जनाब, कई लोग ऐसे हैं जिसे ये भी नहीं पता कि केक का टेस्ट कैसा होता है और ये लोग डॉग्स के लिए केक वेस्ट करते हैं.” यूजर के इस कमेंट पर देवोलीना का पारा हाई हो गया।

उन्होंने ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, “तो आप जाकर टेस्ट करवाइए ना. किसने रोका है आपको? रही बात मैं किसको क्या खिला रही हूं, उस पर टिप्पड़ी करने वाले आप कोई भी नहीं हैं. जाइए चैरिटी की फोटोज शेयर कीजिएगा पब्लिसिटी के लिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें